फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के पेट्रोल पंपों पर भी बिकता था नकली पेट्रोल

Wed, 01 Mar 2017 11:22 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-देवचरा में रैकेट पकड़े जाने के बाद हुआ खुलासा
-दातागंज के पेट्रोल पंप कारोबारी का नाम आया सामने
 नकली पेट्रोल बनाने और बेचने के रैकेट में बदायूं के कई पेट्रोल पंप कारोबारी भी शामिल हैं। मंगलवार को बरेली के देवचरा थाना क्षेत्र में नकली पेट्रोल बना कर सप्लाई करने वाले रैकेट का खुलासा होने के बाद बदायूं के दातागंज के एक पेट्रोल पंप कारोबारी का नाम सामने आया है। पुलिस का मानना है कि बदायूं में भी पेट्रोल पंपों पर नकदी पेट्रोल खंपाया जा रहा था।
विज्ञापन

बरेली पुलिस ने मंगलवार को देवचरा में केके गुप्ता के कोल्ड स्टोर में नकली पेट्रोल बनाने की प्रोसेसिंग यूनिट पकड़ी थी। रैकेट पकड़े जाने के बाद खुलासा हुआ कि नकली पेट्रोल बना कर इसकी सप्लाई करने वाले गिरोह के पास करीब 50 टैंकर हैं। नकली पेट्रोल से भरा एक टैंकर भी पुलिस ने मौके से बरामद किया था। यह पेट्रोल दातागंज के पेट्रोल पंप कारोबारी सोनू गुप्ता के पेट्रोल पंप पर जाना था। नकली पेट्रोल बनाने वाले रैकेट में शामिल वीरेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि देवचरा से बदायूं के कई पेट्रोल पंपों के लिए नकली पेट्रोल की सप्लाई की जाती थी। जांच के बाद बदायूं के कई पेट्रोल पंप स्वामियों के नामों का खुलासा हो सकता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदायूं में देहात के इलाकों में पेट्रोल पंपों के लिए नकली पेट्रोल की सबसे ज्यादा सप्लाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें