फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं बीज सब्सिडी भेजने में बदायूं मंडल में टॉप

Sat, 13 Feb 2016 07:02 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
 डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत रबी की फसल में गेहूं बीज खरीदने वाले किसानों के बैंक खातों में 14 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी भेजने में बदायूं ने मंडल में टॉप किया है। प्रदेश की बात करें तो बदायूं दूसरे स्थान पर रहा है। मथुरा को पहला स्थान मिला है। जिले में करीब 90 फीसदी किसानों के बैंक खातों में सब्सिडी ट्रांसफर की जा चुकी है। शेष 10 फीसदी किसानों के बैंक खातों में भी जल्द सब्सिडी ट्रांसफर कर दी जाएगी।
चालू वित्तीय वर्ष को प्रदेश सरकार किसान वर्ष के रूप में मना रही है। इसके लिए शासन किसानों के हित में तमाम योजनाओं का संचालन कर रहा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग भी संजीदगी से की जा रही है। जिले के कृषि विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप काम में तेजी दिखाते हुए किसानों के बैंक खातों में गेहूं बीज की सब्सिडी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंडल में जिलावार स्थिति
 जिला      किसानों की संख्या     भेजी गई धनराशि
1. बदायूं          17258                 13614228
2. बरेली            4206                  2992600
3. शाहजहांपुर      2675                   1821044
4. पीलीभीत          692                    288208

प्रदेश के टॉप फाइव जिले
 जिला      किसानों की संख्या     भेजी गई धनराशि
1. मथुरा          15168                 14426759  
2. बदायूं          17258                 13614228  
3. झांसी          11725                 12353948     
4. रामपुर            13180              10476713
5. मऊ              16129              10012194

किसानों के बैंक खातों में गेहूं बीज सब्सिडी भेजने के लिए विभागीय  कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में भी काम किया है। अभी जिन किसानों की गेहूं बीज सब्सिडी रह गई है, उसे भी प्राथमिकता के आधार पर भेजा रहा है।
-आरपी चौधरी, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें