फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: पांच किलो नकली चांदी के जेवर बेचने आए संभल के तीन युवक गिरफ्तार, तीन लाख में किया था सौदा

Fri, 05 Aug 2022 06:43 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)

सार

संभल के असमोली क्षेत्र के गांव बिलापतपुर निवासी आबिद पुत्र शमशाद, असमोली में रामनगर चौराहा इलाके के महबूब पुत्र अय्यूब और उसका पड़ोसी रब्बानी पुत्र रमजानी दिल्ली नंबर की कार से शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे संजरपुर रोड स्थित एक गेस्टहाउस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
उझानी में पकड़े गए नकली जेवर बेचने आए धंधेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली चांदी के जेवर बेचने के लिए एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये में सौदा करके उसके इंतजार में खड़े तीन युवकों को मय माल के दबोच लिया गया। तीनों के पास करीब पांच किलो वजन के जेवर मिले। पुलिस ने एक सुनार से जेवर चेक भी कराए। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो वे संभल में असमोली इलाके के आबिद, महबूब और रब्बानी निकले। तीनों काफी पहले से इस धंधे में लिप्त रहे हैं।

विज्ञापन


संभल के असमोली क्षेत्र के गांव बिलापतपुर निवासी आबिद पुत्र शमशाद, असमोली में रामनगर चौराहा इलाके के महबूब पुत्र अय्यूब और उसका पड़ोसी रब्बानी पुत्र रमजानी दिल्ली नंबर की कार से शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे संजरपुर रोड स्थित एक गेस्टहाउस के पास पहुंचे। पहुंचने से पहले आबिद ने उस व्यक्ति से फोन पर बात की, जिसे उन्हें नकली चांदी के जेवरात बेचने थे।

वह काफी देर तक नहीं आया लेकिन पुलिस की नजर में तीनों चढ़ गए। तीनों के पास बरामद करीब पांच किलो चार सौ ग्राम चांदी के जेवरात में हाथ और गले की 48 चेन और कई पाजेब हैं। पुलिस ने शक होने पर एक सुनार से जेवरात की तस्दीक कराई तो वह गिलट के निकले। उनके ऊपर चांदी की पॉलिश बताई गई है।

कार से तमंचा और दो चाकू भी मिले

तलाशी के दौरान कार के अंदर से पुलिस को एक तमंचा और दो चाकू भी मिले। पूछताछ के दौरान तीनों ने पुलिस को बताया कि पहले वह फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे। उसी दौरान संभल जिले में ही हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी नौशाद से मुलाकात हुई। वह सराफा कारोबारियों को नकली चांदी के जेवरात बेचने का काम करता था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान के मुताबिक, नौशाद के बारे में भी जानकारी की जा रही है। आबिद, महबूब और रब्बानी जिस व्यक्ति को नकली जेवरात बेचने आए थे, उसके बारे में अभी जांच चल रही है। तीनों इससे पहले संभल और मुरादाबाद जिले में ही माल बेच चुके हैं लेकिन तीनों से उनके नाम और पते के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें