फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं सुपर ज्वाइंटस ने ऑल स्टार चैंपियंस को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज मैदान पर हुए टी-20 क्रिकेट मुकाबले में जीती टीम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को खेले गए टी-20 क्रिकेट मुकाबले में बदायूं सुपर ज्वाइंटस 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल स्टार चैंपियंस को चार विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर सुपर ज्वाइंटस के कप्तान श्रीयंग गुप्ता ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी ऑल स्टार चैंपियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 183 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अर्जुन मौर्य ने 41 और फैजान ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में सुपर ज्वाइंटस के विजय ने घातक प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में तीन विकेट चटकाए, जबकि राहुल ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदायूं सुपर ज्वाइंटस ने आक्रामक शुरुआत की। पावर-प्ले के दौरान ही टीम ने 75 रन जोड़कर दबाव पूरी तरह विरोधी पर डाल दिया। मध्यक्रम में कुछ विकेट गिरने के बावजूद टीम ने 18वें ओवर में छह विकेट खोकर 184 रन पूरे किए और मुकाबला अपने नाम किया। बल्लेबाजी में सुपर ज्वाइंटस के विजय सबसे बड़े नायक साबित हुए। उन्होंने शानदार 86 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की राह दिखाई। उनके अलावा आर्यन ने 20, गोविंद ने 18 और राहुल ने 10 रन का योगदान दिया। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में विजय को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच का रोमांच देर तक चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें