फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले से आठ खिलाड़ियाें का किया गया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 आयु वर्ग में आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। यूपीसीए के निर्देश पर बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के मैदान पर हुआ।
विज्ञापन

बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने बताया कि बल्लेबाजों में मोहम्मद जैद, ओजस सोलंकी, लाज पटेल, आशीष गुप्ता, कृष्ण सक्सेना शामिल हैं। गेंदबाजों में नितिन चौहान (मध्यम तेज), शौर्य गुप्ता (स्पिन) और निशांत प्रताप सिसोदिया (ऑफ स्पिन) ने शानदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के कैंप कार्यालय पर अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। चयनित खिलाड़ियों की सूची घोषित की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि अब ये खिलाड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए लखनऊ में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में अमरीश प्रकाश गोयल, एमपी सिंह, रविंद्र मोहन सक्सेना, राहुल चौबे, अभय सक्सेना, अमित वर्मा, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें