फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: शारिक की मां बोली- मुझे चाहिए इंसाफ, थाने के बाहर प्रदर्शन; पड़ोसी ने अपहरण कर की थी हत्या

Sun, 15 Oct 2023 01:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी छात्र शारिक की अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव उघैती थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस ने पड़ोसी युवक शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
थाने के बाहर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में अपहरण के बाद छात्र शारिक की हत्या के मामले में उसकी मां पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि आरोपी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है तो केवल एक पर कार्रवाई क्यों हो रही है। छात्र की मां शन्नो ने कहा कि उनके बेटे की हत्या शाहरुख ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर की थी, लेकिन थाना पुलिस ने केवल शाहरुख को ही आरोपी माना है। 

विज्ञापन


शन्नो ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। रविवार को परिवार के सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे। उन्होंने हमें इंसाफ चाहिए... लिखे पोस्टर दिखाकर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- UP: कर्ज चुकाने के लिए पड़ोसी बना हैवान, आठ साल के बच्चे को अगवा कर मार डाला, परिवार को करता रहा गुमराह
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी छात्र शारिक की अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव उघैती थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला था। थाना पुलिस ने जब हत्यारोपी शाहरुख और उसके पिता सद्दीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उन्होंने छात्र के शव के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत से शव को बरामद किया था।

शारिक के परिवार वालों का कहना था कि आरोपियों ने फिरौती लेने के लिए अपहरण किया था। चूंकि पड़ोस का मामला था, इससे आरोपियों को डर था कि अगर छात्र को जिंदा छोड़ दिया तो मामला खुल जाएगा और वे पकड़े जाएंगे, इसलिए अपहरण के बाद उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। 

पुलिस ने सिर्फ शाहरुख को भेजा जेल 
पूरे प्रकरण में पुलिस सद्दीक को दोषी नहीं मान रही है। पुलिस ने अभी तक केवल सद्दीक के बेटे शाहरुख को जेल भेजा है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि सद्दीक छात्र के गायब होने के बाद उसके घर पहुंचा और कहा कि उसके नंबर पर फिरौती के लिए फोन आया है। शारिक के भाई ने जब सद्दीक से नंबर पूछा तो वह उसके बेटे शाहरूख का निकला। 

विज्ञापन

सवाल यह भी है कि क्या सद्दीक को अपने बेटे का नंबर नहीं पता था। शारिक के परिजन जब बात करते वक्त शाहरुख की आवाज पहचान गए थे तो सद्दीक अपने बेटे की आवाज क्यों नहीं पहचान पाया। शारिक के परिजनों का भी कहना है कि घटना में सद्दीक भी शामिल है, लेकिन पुलिस उसे बचाने पर तुली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें