हाईवे पर खड़ी ट्रॉली से हुई थी कार की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में इनकी हुई मौत
पीतांबर का भाई जितेंद्र कार चला रहा था। इसी दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव दहेमी के पास तपसी आश्रम के सामने रोड किनारे खड़ी ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में पीतांबर का पुत्र अरनव, अरनव की दादी सूरजवती, टीटू का पुत्र हर्ष, जितेंद्र की पत्नी शशि की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, बेटे की हालत देख परिजनों के उड़े होश
जबकि पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव, पुत्री शिवान्या, टीटू की पुत्री अनवी, भाई जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी आलोक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बॉडी काटकर कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।