सड़क दुर्घटना में एक की मौत, छह घायल
- फोटो : SELF
बदायूं-मेरठ हाईवे पर जजपुरा मंदिर के पास बुधवार दोपहर बाद ओवरटेक करते समय एक कार पीछे से टेंपो से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि कार की टेंपो से टक्कर लगते ही दोनों चालक अपने-अपने वाहनों पर नियंत्रण खो बैठे। पहले टेंपो और फिर कार भी सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। टेंपो सवार लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहन सवार छह लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।