मौके पर मौजूद पुलिस और मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में बुधवार रात उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई में 30 वर्षीय मनोहर उर्फ मनोज की हत्या कर दी गई। मनोहर बीती रात अपने खेत में फसल की रखवाली के लिए गया था। रात में उसने भाई को कॉल करके बताया कि कुछ लोग उसे खींचकर ले जा रहे हैं।
फोन मिलने के बाद जब उसकी तलाश शुरू की गई तो रात के अंतिम पहर में उसका शव खेत से 100 मीटर दूर कच्ची सड़क पर मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि युवक की हत्या सिर पर धारदार हथियार के प्रहार से हुई है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मृतक के परिवार से बात कर रही है।