फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के लाल ने टीम के साथ बनाया दोहरी सुरक्षा वाला एटीएम

Thu, 02 Jun 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंतरराट्रीय स्तर पर इस ग्रुप द्वारा की गई रिसर्च की हुई सराहना 
 एटीएम की सुरक्षा को लेकर एमआईटी मुरादाबाद के होनहारों ने एटीएम को दोहरी सुरक्षा देने का कारनामा कर दिखाया है। इन होनहारों के ग्रुप द्वारा बनाए एटीएम और इसकी रिसर्च पर रिसर्च पेपर इंरनेशनल जनरल ऑफ एडवॉंसड रिसर्च इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में प्रकाशित हुआ है। 
कटरा ब्राह्मपुर के भास्कर सोती ने अपने ग्रुप के अंशुल सक्सेना, चारू गुप्ता और गोमेश ठाकुर के साथ प्रोफेसर प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में दोहरी सुरक्षा पर चलने वाला एटीएम बताया। इस एटीएम से पैसे निकालने पर दो पासवर्ड की जरूरत होगी। एक तो आपका पिन जो आपको पता होगा और दूसरा रुपये निकालते समय मोबाइल पर आएगा। इससे कोई भी व्यक्ति जिसे आपका पिन पता है, वो बिना ओटीपी या टीएसी के रुपये नहीं निकाल पाएगा। पिन या ओटीपी में कुछ भी गलत डालते हैं, तो तुरंत एक मैसेज बैंक के पास जाएगा और एटीएम की लोकेशन और आईडी के बारे में तुरंत बैंक को सूचित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि चारो विद्यार्थी एमआईटी मुरादाबाद से टाटा कंसल्टेंसी में चयनित है और इन होनहारों के इस प्रोजेक्ट की सफलता पर एमआईटी के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर आरबी सक्सेना, इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट प्रमुख डॉ. क्षितिज सिंघल, सिमरत सिंह गिल, पंकज भारद्वाज, संजय कुमार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें