फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में मखौल बनी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं, केंद्रों पर जमकर हुई नकल

Mon, 11 Apr 2016 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधिकारी भी डालते रहे एक-दूसरे पर जिम्मेदारी
विज्ञापन

 जिले में शुरु हुईं मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मखौल बन गईं हैं। परीक्षा को कराने वाले अधिकारियों के पास भी कोई जानकारी नहीं थी।  अधिकारियों की उदासीनता के कारण सभी केंद्रों पर भी जमकर नकल हुई। लिहाजा, शासन की मंशा के विपरीत परीक्षाएं चल रही हैं। पहली बार मदरसा बोर्ड की मौलवी, मुंशी, आलिम,कालिम आदि परीक्षाओं को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए शासन ने स्थाई केंद्रों के वजाय माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाया है। सो इन केंद्रों के खिलाफ ही स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया था। मंत्री का घेराव किया था। सांसद धर्मेंद्र यादव को भी ज्ञापन दिया था,लेकिन शासन ने स्पष्ट आदेश दे दिए थे कि परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर ही होगी। इन परीक्षाओं को जिले में कराने को 12 केंद्र बनाए गए। सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन ही यह परीक्षाएं पूरी तरह मजाक बन गईं। जमकर नकल हुई। किसी ने रोकने की जहमत नहीं उठाई। बताया गया कि केंद्रों पर स्टूडेंट्स को उनकी सुविधा के हिसाब से कक्षों में बैठाया गया।
परीक्षा में कितने स्टूडेंट्स आज शामिल हुए इस बारे में न तो जिला विद्यालय निरीक्षक वीना यादव को ही कोई जानकारी थी और न ही जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ही कुछ बता सके। अल्पसंख्यक अधिकारी ने कहा कि  पूरी जानकारी डीआईओएस को होगी। जबकि डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा को कराने की पूरी जिम्मेदारी अल्पसंख्यक अधिकारी की है। उन्हें तो विद्यालय उपलब्ध कराने थे सो उन्होंने करा दिए। 
विज्ञापन

बीईओ उसावां को निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल
उसहैत। खंड शिक्षाधिकारी उसावां शाहिद हुसैन ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया तो तीन स्कूलों में समय से पहले ही ताले डाल दिए गए। इस पर उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि स्पष्टीकरण के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीईओ सोमवार को 11.15 बजे सबसे पहले सरनमई पहुंचे। पाया कि एमडीएम मैन्यू के विपरीत बनता मिला। पंजीकृत 47 में मात्र 12 बजे मौजूद थे। उन्होंने 12.15 बजे प्राथमिक विद्यालय सुनेसर का निरीक्षण किया जो बंद पाया गया। बाद में उन्होंने 12.30 बजे पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विदालय सौंधामई का निरीक्षण किया यह दोनों बंद मिले। बीईओ शाहिद हुसैन ने बताया कि बंद मिले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। बाद में कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें