जब दो दिन पहले का मामला कोतवाली पहुंचा लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे हमलावर के हौसले बढ़ गए और उसने शुक्रवार दोपहर फिर से फायरिंग और पथराव कर दिया।
बदायूं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में शुक्रवार दोपहर फायरिंग हो गई। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के विवादित व्यक्ति ने दो दिन पहले एक युवक पर हमला बोला था। उसकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
मामला कोतवाली पहुंचा लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे हमलावर के हौसले बढ़ गए और उसने शुक्रवार दोपहर फिर से फायरिंग और पथराव कर दिया। कोतवाली पुलिस अब आरोपियों को तलाश कर रही है।