फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बदायूं में सात घंटे तक हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जलभराव बना आफत

Sun, 19 Jul 2026 06:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में रविवार को करीब सात घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हुई। 
विज्ञापन
हाईवे पर भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में रविवार सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर और हाईवे के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से जिले में उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। दिनभर तेज धूप निकलने और हवा नहीं चलने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, रविवार को 36 डिग्री रह गया। रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हुई, जो दिनभर रुक-रुक कर जारी रही। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत की सांस ली। 

जलभराव से हुई परेशानी 
बारिश का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। कई लोग छाता और रेनकोट लेकर घरों से निकले, जबकि कुछ स्थानों पर लोग दुकानों और शेड के नीचे बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कुछ निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश में हाईवे पर हुआ जलभराव
रविवार को हुई हल्की बारिश ने ही कई स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बदायूं से गुजरने वाले हाईवे और बदायूं बाइपास के कुछ हिस्सों में पानी भर गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सबसे ज्यादा स्थित बिल्सी चौराहे के पास में खराब थी। सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनका अंदाजा नहीं लग सका और हादसे का खतरा बना रहा। बारिश के दौरान लोग सावधानी से वाहन चलाते नजर आए।

बारिश से किसानों के चेहरे खिले
रविवार को दिनभर हुई हल्की बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। इसमें धान की रोपाई कर रहे किसानों को इसका सबसे अधिक लाभ मिला। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी, जिससे रोपाई का कार्य आसान हो गया। किसान धनवीर, रामकिशन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था, लेकिन बारिश होने से यह जरूरत कम हो गई। 

वहीं जिन खेतों में धान की रोपाई पूरी हो चुकी है, वहां भी फसल को फायदा मिलेगा। किसान महेश सिंह, गनपत राम ने उम्मीद जताई कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो खरीफ की फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें