फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निशानेबाजी में बदायूं का दबदबा, चार स्पर्धाओं में जीती चल वैजयंती

विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ ​खिलाड़ी को सम्मानित करते एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया। स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में आयोजित 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स (राइफल, रिवाल्वर व पिस्टल) एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। एसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बरेली जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अलार्म एफिशिएंसी रेस में बदायूं की टीम ने 126 अंक हासिल कर चल वैजयंती अपने नाम की, जबकि बरेली 98 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पुरानी स्पर्धा राइफल शूटिंग में भी बदायूं ने 499 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। संभल की टीम 453 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। नई स्पर्धा राइफल शूटिंग के पुरुष वर्ग में मुरादाबाद ने 410 अंक के साथ बाजी मारी, जबकि बदायूं 407 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
महिला वर्ग में बदायूं ने 327 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुरादाबाद 303 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रिवाल्वर व पिस्टल शूटिंग में रामपुर 171 अंक के साथ विजेता रहा और शाहजहांपुर 110 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। एमपी-5 कार्बाइन शूटिंग में भी रामपुर ने 169 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि संभल 104 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

रामपुर के आरक्षी अंकुर मान को पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज और मुरादाबाद की महिला मुख्य आरक्षी संतोष पुनिया को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज चुना गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी अमरीक सिंह, उपनिरीक्षक भगवान सिंह पटवाल, मुख्य आरक्षी प्रो. देवेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी प्रो. हरवीर सिंह शामिल रहे।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित करते एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया। स्त्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें