फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन दिन की बारिश से बदायूं डिपो को 48 लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लगातार तीन दिन में हुई भारी बारिश ने परिवहन निगम के बदायूं डिपो को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। विभागीय आकलन के अनुसार, तीन दिन में डिपो को 48 लाख रुपये से अधिक का घाटा हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और ग्रामीण रास्ते खराब होने से कई रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई बसें समय पर नहीं चल सकीं। वहीं यात्रियों ने भी बारिश के कारण सफर टाल दिया, जिससे आय में कमी आई। अधिकारियों के अनुसार, सामान्य दिनों में डिपो की दैनिक आय करीब 25 से 30 लाख रुपये होती है, जो बारिश में घटकर आधी से भी कम रह गई है।
एआरएम राजेश पाठक ने शुक्रवार को डिपो को 12 लाख और शनिवार और रविवार दो दिन में 36 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि बारिश थमने के बाद सभी रूटों पर संचालन सामान्य किया जा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्गों से बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त फेरों की योजना बनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें