फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: मोहर्रम के जुलूस की नई परंपरा को लेकर फैजगंज बेहटा में विवाद, पुलिस ने शांत कराया मामला

Tue, 09 Aug 2022 09:49 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मंगलवार शाम मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक एक बुग्गी में बड़ा ढोल रखकर पाठकपुर से धनियावली गांव आ रहे थे। तभी धनियावली गांव में एक गली से गुजरने के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने जुलूस की नई परंपरा बताते हुए एक युवक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा में तनाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव धनियावली में मंगलवार शाम मोहर्रम के जुलूस को लेकर विवाद हो गया। हालांकि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। थाना पुलिस इसे अफवाह बता रही है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक एक बुग्गी में बड़ा ढोल रखकर पाठकपुर से धनियावली गांव आ रहे थे। तभी धनियावली गांव में एक गली से गुजरने के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने जुलूस की नई परंपरा बताते हुए एक युवक के साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर थाना पुलिस तुरंत गांव पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान दोनों समुदाय के तमाम सभ्रांत नागरिक भी आ गए। पुलिस के मुताबिक उस वक्त गांव में मोहर्रम का जुलूस नहीं निकाला जा रहा था। जुलूस का समय शाम करीब छह बजे निर्धारित था। लोग जुलूस की तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन


कुछ युवक बुग्गी में बड़ा ढोल रखकर धनियावली ला रहे थे। वह गलती से दूसरी गली में पहुंच गए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है। इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गांव की स्थिति नियंत्रण में है।

फैजगंज बेहटा के धनियावली गांव में जुलूस नहीं निकाला जा रहा था। चार बजे कुछ लड़के पाठकपुर से ढोल ला रहे थे। इसी बात पर नई परंपरा बताकर लड़कों को रोक लिया था। जुलूस शाम छह बजे निकाला गया है।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें