फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निष्कासित पदाधिकारी समेत 10 के खिलाफ बसपा जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बसपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत 10 के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पार्टी का गलत प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने बताया कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बाहर किया जा रहा था। जिला स्तर पर समीक्षा के बाद दातागंज विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश कुमार को पदमुक्त कर दिया था। उसके बाद अभिषेक भारती को प्रभारी बनाया गया। इस बौखलाहट में राजेश ने अपने गुट के लोगों और रिश्तेदारों के माध्यम से पार्टी का गलत प्रचार किया। साथ ही उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर की। जान से मारने की धमकी भी दी। बताया कि राहुल जाटव, आर जितेंद्र कुमार गौतम, रमेश कुमार, आमोद भारती, प्रभात कुमार, अरविंद गौतम, हरीश गौतम ने काशीराम बदायूं ग्रुप और देवराज किंग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें