मुरादाबाद में दूरसंचार का केबल फट जाने पर बदायूं का टेलीफोन एक्सचेंज ठप हो गया। इससे बेसिक फोन और ब्राडबैंड इंटनेट सुविधा कई घंटे खराब रही, जिससे लोग परेशान रहे।
शुक्रवार सुबह मुरादाबाद में मुख्य लाइन का केबल फट गया। इससे जुड़ा होने के कारण बदायूं दूरसंचार केंद्र की सभी सेवाएं ठप हो गईं। बेसिक टेलीफोन व ब्रांडबैंड इंटरनेट सेवा बंद हो गई। दोपहर 12 बजे तक लाइन ठीक नहीं हुई कई उपभोक्ता बरेली रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज जा पहुंचे। तब अफसरों के बताने पर उपभोक्ताओं को केबल फटने की जानकारी हुई। ब्राडबैंड खराब होने से कई बैंकों में काम बंद हो गया। ब्राडबैंड खराब होने का असर रेल प्रणाली पर भी पड़ा। अपराह्न तीन बजे मुरादाबाद में फटा केबिल ठीक हुआ, जिसके बाद बेसिक फोन और ब्राडबैंड सेवाएं शुरू हुईं।
----
मुरादाबाद में सड़क की खुदाई के दौरान टेलीफोन की मुख्य केबल फटने से बेसिक टेलीफोन व ब्रांडबैंड सेवाएं प्रभावित रहीं। मुरादाबाद में केबल ठीक होने के बाद सभी सुविधाएं चालू हो गईं।
- एसडीओ, केपी सिंह, दूरसंचार