फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीएससी में प्रवेश शुरू, कॉलेज ने जारी की पहली मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली बार बीएससी प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया 22 से 24 जुलाई तक महाविद्यालय परिसर में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से इस सत्र में पहली बार बीएससी कक्षाओं के संचालन की अनुमति मिलने के बाद विज्ञान वर्ग में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे बिल्सी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी महाविद्यालय द्वारा जारी मेरिट सूची में अपना नाम अवश्य देख लें और निर्धारित तिथियों में आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। समय सीमा के भीतर प्रवेश न लेने पर संबंधित अभ्यर्थी का दावा समाप्त माना जा सकता है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर काउंसिलिंग में शामिल हों। बीएससी कक्षाओं के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है और इसे महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें