बदायूं के कुंवरगांव कस्बा के वार्ड छह में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साले और सलहज गंभीर रूप से झुलस गए। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होली के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
बिसौली कस्बा निवासी राहुल की ससुराल कंवरगांव कस्बा के वार्ड नंबर छह में है। शुक्रवार सुबह राहुल होली खेलने के लिए अपनी ससुराल आया था। दोपहर करीब 11 बजे राहुल के साला राजवीर पुत्र रामभजन कूड़ा करकट और होली की राख लोहे की पारात में भरकर घर के पीछे बने तालाब में फेंकने गया था।