फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बहनोई ने घर बुलाकर महिला को पीटा, 50 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। मुदकमे में समझौता करने के बहाने एक महिला को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि बहनोई ने तमंचा दिखाकर महिला से 50 हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़िता ने बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके बहनोई के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते बहनोई ने उसकी बहन को छोड़ दिया है। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है।
महिला का आरोप है कि आठ मार्च की शाम करीब चार बजे आरोपियों ने उसे मुकदमे में समझौता करने के लिए घर बुलाया। वह अपनी बहन व दो अन्य लोगों के साथ बहनोई के घर पहुंच गई। आरोप है कि वहां आरोपियों ने महिला को कमरे में बंद करके मारा-पीटा।
विज्ञापन

महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर तमंचा दिखाया और 50 हजार रुपए की नगदी और बटुआ भी छीन लिया। साथ गए लोगों को भी मारपीट की धमकी दी। शोर सुन कर एकत्र लोगों ने महिला को बचाया। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें