फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगला वरन व गुलाबगंज में बनेंगे पुल, आवागमन होगा बेहतर

Sat, 04 Apr 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने दो स्थानों पर लघु सेतु निर्माण को मंजूरी दी है। इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से हो रही आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सहसवान इलाके में नगला वरन के अलावा वीर सहाय नगला, भमरौलिया, धापड़, औरंगाबाद ठप्पा गांव के करीब छह हजार की आबादी को बाढ़ के दिनों में काफी परेशानी होती है। गंगा में पानी बढ़ जाने से सड़क पर पानी भर जाता है। इसकी वजह से वहां पर निकलने की जगह नहीं बचती है। इसको लेकर लोगों ने वहां पर पुलिया बनवाने की मांग की थी। इसके बाद में लोक निर्माण विभाग ने यहां पर लघु सेतु बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। वहां से सेतु के लिए 44.74 लाख रुपये स्वीकृत हुए। साथ ही शासन से पहली किस्त के रुप में 8.95 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए। वहीं, गुलाबगंज से उलाईखेड़ा खाम मार्ग के बीच 64.99 लाख रुपये की लागत से एक अन्य लघु सेतु बनाया जाएगा। इसके लिए 13 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में जारी किए गए हैं। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल मिलाकर करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि धनराशि मिलने के बाद में अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें