फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समूह के खाते से सदस्यों की सहमति बिना निकाल लिए 2.75 लाख

Sat, 04 Apr 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली के बेहटा पाठक में स्वयं सहायता समूह में सदस्यों की अनुमति के बिना 2.75 लाख रुपये निकाल लिए गए। अन्य सदस्यों को जानकारी होने पर इसकी शिकायत अधिकारियों से की। डीसी एनआरएलएम की ओर जांच टीम गठित की गई है। एहतियात के तौर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


बिसौली ब्लॉक के बेहटा पाठक में स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ने समूह के पदाधिकारियोें की अनुमति के बिना वर्ष 2024 में 2.75 लाख रुपये की निकाल लिए थे। इस राशि की वसूली के लिए बैंक कर्मी की ओर से समूह की सचिव के पास फोन किया गया। तब सभी सदस्य हैरत में पड़ गए। समूह के सदस्यों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। शिकायत पर जिला मुख्यालय से जांच टीम गठित की गई। जांच टीम ने ब्लॉक पर पहुंचकर जांच की, इसमें प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि समूह की अध्यक्ष और उसकी सास ने बीएमएम की मिलीभगत से रुपये की निकासी की है। इसको देखते हुए बीएमएम को जिला से संबद्ध कर दिया है। जांच टीम की ओर अभी कई पहलुओं पर जांच की जाएगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट डीसी एनआरएलएम को दी जाएगी।
विज्ञापन


डीसी एनआरएलम अखिलेश चौबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच पूरी होने के विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें