फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर से कुचलकर ईंट भट्ठा मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 22 Mar 2025 12:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार को हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर से कुचलकर एक मजदूर की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर में शनिवार सुबह ईंट भट्ठे पर मिट्टी मिक्सर ट्रैक्टर से कुचलकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मजदूर का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी राकेश (35 वर्ष) अपने परिवार के साथ इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह ईंट भट्ठे  पर रहने वाला युवक मिट्टी मिक्सर मशीन को ट्रैक्टर से मोड़ रहा था। जबकि राकेश पीछे खड़ा था। 

ये भी पढ़ें- UP: बरेली में भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल; हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच राकेश ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया। इससे राकेश की मौके पर मौत हो गई। राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें