कंधरपुर गांव में ईंट भट्ठा पर मजदूर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्त्रोत संवाद
- फोटो : संवाद
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर में शनिवार सुबह ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर में जुड़ी मिट्टी मिक्सर मशीन से कुचलकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मजदूर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी राकेश (35) फूल सिंह अपने परिवार के साथ इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह ईंट भट्टे पर रहने वाला एक युवक मिट्टी मिक्सर मशीन को ट्रैक्टर के जरिये मोड़ रहा था। इसी बीच पीछे खड़ा राकेश मिक्सर मशीन की चपेट में आ गया। मिक्सर मशीन उसके ऊपर चढ़ गई। इससे राकेश की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई।
राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
कंधरपुर गांव में ईंट भट्ठा पर मजदूर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्त्रोत संवाद- फोटो : संवाद