फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीआरसी भेजे 919 टैबलेट, जल्द होंगे स्कूलों पर वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के परिषदीय स्कूलों में तकनीकी सशक्तीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से 919 टैबलेट ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) को भेजे गए हैं, जिन्हें अब संबंधित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में जल्द ही वितरित किया जाएगा। इन टैबलेट के माध्यम से शिक्षकों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 1612 स्कूलों को टैबलेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इन टैबलेट में ई-पाठशाला, दीक्षा पोर्टल और अन्य डिजिटल शिक्षण सामग्री पहले से लोड की गई है, जिससे पढ़ाई अधिक प्रभावी और रोचक बन सकेगी।
विभाग के अनुसार 546 स्कूलों में पहले इनका वितरण नहीं हो पाया था। अब इसका वितरण कराया जाएगा। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंंह ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और पारदर्शिता लाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। आगामी सप्ताह में सभी टैबलेट स्कूलों तक पहुंचा दिए जाएंगे और शिक्षकों को इनके इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सभी बीईओ को निर्देश दिए हैं कि समय से इनका वितरण करा दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें