मंगलवार को युवती को गांव के ही एक युवक ने जानकारी दी कि उसके प्रेमी की शादी हो रही है। युवती अपने परिजनों के साथ उसावां थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल घटनाक्रम नोएडा का है। फिर भी अपने स्तर से जांच कराई जा रही है।