फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला में कांवड़ मेला से बालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला में कांवड़ मेला के दौरान छह वर्षीय बालक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा तो पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। लापता कुनाल बरेली में सुभाषनगर निवासी धीरज का बेटा है।
विज्ञापन

कुनाल दो दिन पहले अपने परिजनों के साथ कछला गंगा घाट पर पहुंचा था। इसके बाद कांवड़ मेला में गुम हो गया। धीरज समेत परिवार के लोगों ने कुनाल की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। परिवार के लोगों ने आसपास इलाके में भी उसे तलाश किया। बालक के पिता परिवार के लोगों के साथ सोमवार की शाम कोतवाली आए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को कुनाल की गुमशुदगी से अवगत कराया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बालक की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कर्मियों को खोजबीन में लगाया गया है। आसपास के थानों को भी बालक के हुलिया से अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें