बदायूं। हजरतपुर क्षेत्र में दो चोरों ने 28 जून को एक भैंस चुराकर बेच दी थी। भैंस के रुपयों से चोर एक ऑटो खरीदकर चलाने लगे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ऑटो, 20 हजार की नकदी, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
हजरतपुर निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 28 जून को उनके भाई वीरपाल रामगंगा किनारे पशुओं को चरा रहे थे। वह भैंसों को चरते हुए छोड़कर पानी पीने गांव आ गए थे। जब वह गांव से खेती गया तो वहां एक भैंस नहीं मिली। कुछ दिन भैंस की तलाश करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि गांव के राजकुमार व सूरजपाल ने भैंस चुराकर बेच दी थी। रुपये से एक ऑटो खरीद लाए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक ऑटो, 20 हजार रुपये की नकदी, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया हैं।