सहसवान के गुगौआ में बंद पड़ी सहकारी समिति। संवाद
बदायूं। जिले में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है और डीएपी नहीं मिल रही है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए कुछ दुकानदार प्रति बोरी 100 से 200 रुपये अधिक वसूल रहे हैं।
उघैती के प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि वह एक सप्ताह से समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन डीएपी नहीं मिल रही। समिति वाले कह रहे हैं कि अभी माल नहीं आया। दुकानों पर 1600 की बोरी 1900 में मिलती है। रामवीर ने बताया कि सीमित साधनों वाले छोटे किसान इस कीमत पर खाद नहीं ले सकते। उझानी ब्लॉक के किसान अमजद अली का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से धान की रोपाई में देरी हो रही है। जिनके पास पैसे हैं, वो दुकानों से खरीद रहे हैं। हम जैसे छोटे किसानों के लिए यह संभव नहीं है।
जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी है। बुधवार तक और भी रैक आ जाएगी।
सहसवान के गुगौआ में बंद पड़ी सहकारी समिति। संवाद