फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज में हुआ तीन मंडलों का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

विज्ञापन
दातागंज में तीन मंडलों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जुटे बूथ अध्यक्ष। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
दातागंज। विधायक राजीव कुमार सिंह ने तीन मंडलों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर जाकर लोगों को भाजपा की रीति-नीति की जानकारी देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एक बरातघर में समरेर, दातागंज नगर और दातागंज ग्रामीण के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में विधायक ने कहा कि चुनावी रण कार्यकर्ताओं की दम पर ही जीता जाता है। बूथ जीतो-चुनाव जीतो इसका मूल मंत्र है।
ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत से भाजपा शीर्ष पर बनी हुई है। विनय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी कार्यशैली और व्यवहार के कारण समाज में एक अलग ही छाप छोड़ता है। इस मौके पर राजीव कुमार सिंह तोमर और विजय कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें