दातागंज में तीन मंडलों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जुटे बूथ अध्यक्ष। संवाद
- फोटो : samvad
दातागंज। विधायक राजीव कुमार सिंह ने तीन मंडलों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर जाकर लोगों को भाजपा की रीति-नीति की जानकारी देने का आह्वान किया।
एक बरातघर में समरेर, दातागंज नगर और दातागंज ग्रामीण के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में विधायक ने कहा कि चुनावी रण कार्यकर्ताओं की दम पर ही जीता जाता है। बूथ जीतो-चुनाव जीतो इसका मूल मंत्र है।
ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत से भाजपा शीर्ष पर बनी हुई है। विनय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी कार्यशैली और व्यवहार के कारण समाज में एक अलग ही छाप छोड़ता है। इस मौके पर राजीव कुमार सिंह तोमर और विजय कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संवाद