फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डाकघर में बुकिंग शुरू, प्रतिदिन तीन सौ राखियां हो रहीं पोस्ट

विज्ञापन
अरविंद गुप्ता, दुकानदार
विज्ञापन
बदायूं। विभिन्न शहरों में नौकरी और काम धंधे के सिलसिले से रहने वाले भाईयों की कलाई सूनी न रहे, इसको ध्यान में रखते हुए बहनों ने राखियां पोस्ट करनी शुरू कर दी हैं। डाकघर से प्रतिदिन 300 राखियों की रजिस्ट्री की जा रही है। डाकघर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर पोस्टमास्टर अजय ने बताया कि अभी दो काउंटर चल रहे हैं। बढ़ती हुए संख्या को देखते हुए काउंटर बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 50 ग्राम के लिफाफे का स्पीड पोस्ट का चार्ज 55 रुपये है। विभाग की ओर से राखी वाले लिफाफों पर दिए चार्ज पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसकी वजह से ग्राहक को पांच रुपये की छूट मिल रही है। 100 ग्राम तक लिफाफे का दिल्ली तक भेजने का चार्ज 75 रुपये और लखनऊ में 70 रुपये में भेजा जा रहा है। रक्षाबंधन तक बहनें राखियां पोस्ट कर सकेंगी।


कोलकाता-मुंबई की पांच सौ रुपये वाली राखियों की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के बाजारों में राखियों की बहार आ गई है। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर राखी की अस्थायी दुकानें सजने लगी हैं। दुकानदारों ने दुकानों को रंग-बिरंगी राखियों और झालरों से सजाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाजार में कोलकाता, मुंबई और दिल्ली की डिजाइनर राखियां दुकानों पर पहुंची हैं। दुकानदारों के अनुसार, कोलकाता की कुंदन और मोती वाली राखी, मुंबई की कार्टून व ब्रेसलेट राखी और दिल्ली की लाइट व म्यूजिकल राखियां युवाओं और बच्चों को ज्यादा भा रही हैं। पारंपरिक धागे, रेशम और रुद्राक्ष वाली राखियां भी उपलब्ध हैं।
ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए बाजार में 10 रुपये से 500 रुपये तक की राखियां मिल रही हैं। सादा राखियां 10 से 50 रुपये में, गिफ्ट पैक वाली राखियां 100 से 250 रुपये में और स्पेशल डिजाइनर राखियां 300 से 500 रुपये तक बिक रही हैं। दुकानदार राजेश ने बताया कि अगले सप्ताह से भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। ऑनलाइन की तुलना में बाजार में वैरायटी ज्यादा हैं। लोग खुद आकर पसंद करके खरीद रहे हैं। आने वाले दिनों में बाजार पूरी तरह गुलजार हो जाएगा।


ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार स्पेशल डिजाइनर राखी मंगवाई गई हैं, जो ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। ऑनलाइन से अच्छी वैरायटी दुकान पर उपलब्ध है। -अरविंद गुप्ता, दुकानदार


हमारे यहां पर पीढ़ी दर पीढ़ी राखी बनाने का काम किया जा रहा है। इस बार भी रक्षाबंधन को लेकर राखियां तैयार की गई हैं, जो दुकान पर बेची जा रही हैं, साथ ही राखियों की सप्लाई अन्य जिलों में भेजी जाती है। -अशोक पटवा, दुकानदार

अरविंद गुप्ता, दुकानदार

अरविंद गुप्ता, दुकानदार

अरविंद गुप्ता, दुकानदार

अरविंद गुप्ता, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें