फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बोंदरी का स्कूल रहा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
कादरचौक में न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती टीमें। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। ब्लाॅक क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल में न्याय पंचायत स्तर की खेल-कूद प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में हावी रहने वाली बोंदरी गांव के स्कूल की टीम को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार कनौजिया ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

रेफरी रहे मुकेश कुमार यादव की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में अनिकेश बोंदरी-प्रथम, संतोष गुलाबगंज द्वितीय, 150 मीटर दौड़ में अनिकेश बोंदरी प्रथम, संतोष गुलाबगंज-द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में अनिकेश प्रथम, अरुण बोदरी-द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में अनिकेश बोंदरी-प्रथम, अरुण गुलाबगंज-द्वितीय रहे। लंबी कूद में अनिकेश बोंदरी-प्रथम, रामबसंत गुलाब गंज-द्वितीय, कबड्डी में बोंदरी-प्रथम, गुलाबगंज-द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में रश्मि बोदरी-प्रथम, रोशनी पचौरी नगला-द्वितीय, 150 मीटर दौड़ में राधिका बोंदरी-प्रथम, रश्मि पचौरी नगला-द्वितीय, 200 मीटर में रश्मि-प्रथम, वंशिका बोंदरी-द्वितीय, 400 मीटर में रश्मि बोदरी-प्रथम, राधिका बोंदरी-द्वितीय, कबड्डी में बोंदरी की टीम प्रथम रही। उच्च प्राथमिक वर्ग में 100 से 600 मीटर तक की दौड़ में बोंदरी के सूरज प्रथम और ऊंची कूद में ऊदल अव्वल रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में नगीना बोंदरी-प्रथम, अंजली-बोंदरी द्वितीय रही। 200 मीटर में खुशबू भूड़ा भदरौल-प्रथम, नगीना बोंदरी-द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंजलि बोंदरी-प्रथम, कामिनी भूड़ा भदरौल द्वितीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में इन दोनों ने ही क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में खुशबू भूड़ा भदरौल-प्रथम, गुड़िया भूड़ा भदरौल-द्वितीय रही। पूरी प्रतियोगिता में बोंदरी का दबदबा रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रजेश यादव, राजीव कुमार सिंह, रीना चौधरी, सुभाष सागर, फरहत जाबेद, रूपेश कौशल और ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें