फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उप्र सरकार लिखी बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला, बच्ची समेत चार घायल

Sat, 25 Apr 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा चौराहे पर बोलेरो की टक्कर से चकनाचूर हुआ ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। थाना फैजगंज के मुख्य चौराहे स्थित एमएफ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के तीन लोग समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा के गांव जखोरा निवासी रामसहाय ई-रिक्शा में सवारियां लेकर चंदौसी की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में थाना सैफनी क्षेत्र के गांव माझरा निवासी मानवती, उनकी पुत्री अंशु और 10 वर्षीय नातिन वर्षा समेत चालक रामसहाय गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही सामने आई। डायल 108 पर लगातार सूचना देने के बावजूद करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे घायल सड़क पर तड़पते रहे। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों से घायलों को सीएचसी आसफपुर भिजवाया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें