फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुल से गंगा में कूदे युवक का शव कासगंज में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कछला पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव तीसरे दिन मंगलवार शाम कासगंज जिले में कायमगंज की तरफ गंगा में उतराता मिल गया। जरीफनगर थाना क्षेत्र के आरिफपुर भगता नगला गांव निवासी श्रीराम ने रविवार को घरेलू कलह के चलते कछला पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

बीते रविवार को युवक के गंगा में पुल से छंलाग लगाने के बाद से गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में युवक की तलाश कर रही थी। मंगलवार को 16 गोताखोरों की टीम को चार स्टीमर के साथ कायमगंज की दिशा में भेजा गया। वहीं, पांच गोताखोरों की दूसरी टीम को कादरचौक की तरफ भेजा गया। शाम को कायमगंज की ओर गई टीम ने गंगा में एक शव उतराता मिलने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को मौके पर ले जाकर पहचान कराई। शव की शिनाख्त श्रीराम के रूप में हुई। देर शाम शव कछला पहुंचने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमॉर्टम कराया।


कछला से गंगा के रास्ते कासगंज जिले में कायमगंज की तरफ युवक का शव उतराता हुआ मिला है। उसकी पहचान तीन दिन पहले गंगा में कूदे युवक के रूप में हुई है। परिजनों की मौजूदगी में पहचान के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। - राहुल पांडेय, सीओ, उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें