फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पारिवारिक कलह में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के बजरमेरी गांव में मंगलवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। विवाहिता का शव उसके कमरे में छत के कुड़े से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

बजरमेरी गांव निवासी पुष्पेंद्र की शादी करीब सात साल पहले शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी शेर सिंह की 27 वर्षीय बेटी मीना से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे, दो बेटा और एक बेटी हैं। पोस्टमॉर्टम हाउस पर विवाहिता के पति पुष्पेंद्र ने बताया कि उनके और पत्नी के बीच कई चीजों को लेकर मतभेद रहता था। इस कारण अक्सर परिवार में कलह होती थी।
बताया कि मंगलवार को भी कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। उसके बाद वह घर से चले गए। मीना कमरे में चली गई। रात करीब दो बजे उसने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। उसको कमरे में फंदे से लटका देख चीख-पुकार मच गई। उनका छोटा भाई खेत पर उन्हें बुलाने पहुंचा। इसके बाद ससुराल में पत्नी की मौत की सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें