फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता का ससुराल में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
सुजाता। फाइल फोटो
विज्ञापन
अलापुर/जगत। थाना अलापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदीफाजिल से जुड़े फाजिल नगला गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसे मारकर फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव हरचंदपुर निवासी राम सिंह ने बेटी सुजाता (26 साल) का विवाह मई 2025 में अलापुर थाना क्षेत्र के फाजिल नगला निवासी प्रेमपाल के बेटे राहुल कुमार से किया था। उनका आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। सुजाता की मौत की सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। उनका आरोप है कि जब वे पहुंचे तो बेटी के सभी ससुराल वाले घर छोड़कर भाग चुके थे।
उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुजाता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना वाले दिन भी मारपीट की गई। उसके बाद हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष के आरोपों के मद्देनजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





गृह कलह से तंग महिला ने फंदे से लटककर दी जान
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने छप्पर की बल्ली में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की पूछताछ में मामला गृह कलह का बताया गया है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरसेना निवासी रोहित कश्यप की पत्नी आशा (26 साल) ने सोमवार को गृह कलह में छप्पर की बल्ली से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। लोगों को कहना है कि उसका पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसके तीन बच्चे हैं।
मृतका आशा के पिता ने थाना मुजरिया में तहरीर देकर मामले में जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें