फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीएनसी कंपनी के लापता जेई का बाइक सहित खंदी में मिला शव

विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सिंह चंदेल। फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
उघैती/बिनावर। पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सिंह चंदेल का शव रविवार की शाम सड़क किनारे खंदी में बरामद हुआ। शव के पास ही बाइक पड़ी थी। वह शनिवार अपराह्न दो बजे से लापता थे। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने को लेकर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। पुलिस ने दुर्घटना में मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी पवन कुमार वर्मा के अनुसार, वह इस्लामनगर क्षेत्र के गांव चौशेरा में क्वालिटी चेकिंग करने के लिए बाइक से निकले थे। रविवार की शाम करीब चार बजे राहगीरों के माध्यम से गांव वालों को उघैती थाना क्षेत्र के चाचीपुर भट्टे के पास रोड के किनारे 10 फुट गहरी खंदी में शव के साथ बाइक पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
उधर, गांव वालों ने यह बात प्रधान को बताई। प्रधान से सूचना मिलने के बाद शाम 5:30 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव की शिनाख्त लापता जेई के रूप में हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम ने मौके पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, वह मूल रूप से नौगांव छतरपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

27 जून की दोपहर जूनियर इंजीनियर बाइक से गांव विक्रमपुर चौशेरा थाना इस्लामनगर के लिए क्वालिटी चेकिंग के काम से निकले थे। देर रात तक न लौटने पर कंपनी के अधिकारी पवन कुमार वर्मा ने शनिवार शाम थाना बिनावर में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
पीएनसी के अधिकारियों ने जेई के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है। परिजन छतरपुर से बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं। इधर, सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि जेई का शव मिला है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना में मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें