फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नरैनी चौराहा के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
शेर सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन
उघैती। नरैनी चौराहा के पास सड़क से करीब 50 मीटर दूर खेत में नीम के पेड़ से बुधवार सुबह युवक का शव लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव रानेट गोविंदपुर निवासी शेर सिंह (25) पुत्र रोशन सिंह दो दिन पहले अपने गांव से थाना जरीफनगर के गांव उस्मानपुर अपनी बहन के घर गया था। बहन के घर से मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था।
बुधवार की सुबह उघैती थाना क्षेत्र के नरैनी चौराहा और सराय बघौली के बीच खेत में युवक का शव सराय बघौली के रामेश्वर के खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। युवक शेर सिंह की शादी चार साल पहले हुई थी। उसके एक दो साल का बेटा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन



भाई ने एक युवक की पत्नी पर धमकी देने का लगाया आरोप
शेर सिंह के भाई साधू ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर बताया कि छह से सात दिन पहले एक युवक ने गांव के बाहर खंभे पर फंदे के सहारे लटककर जान दे दी थी। इसके बाद मृत युवक की पत्नी ने शेर सिंह को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बदला लेने की धमकी दी थी। बुधवार को शेर सिंह का शव खेत पर पेड़ से लटकता मिला।


युवक की मौत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से होना आई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए थे। - डाॅ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण


जालंधरी सराय में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

बदायूं। मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी एक महिला ने मंगलवार देर रात घर पर फंदे से लटककर जान दे दी। महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी।
जालंधरी सराय निवासी डौली की शादी वर्ष 2017 में राजकुमार से हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। तीन साल पहले राजकुमार दिल्ली में जाकर नौकरी करने लगा था। महिला तीनों बच्चों के साथ जालंधरी सराय में अकेले रहती थी। बताते हैं कि पति लंबे समय तक घर नहीं आता है। घर खर्च भी नहीं देता है। इसको लेकर महिला परेशान रहती थी।
महिला ने मंगलवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण हैंगिंग आया है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। महिला की मौत के कारणों की जांच की जाएगी। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें