फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की नृशंस हत्या कर शव खेत में फेंका

Mon, 13 Apr 2015 11:53 PM IST
वजीरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर से मजदूरी पर जाने के लिए निकले युवक का शव दूसरे दिन गांव के एक खेत में पड़ा मिला। उसकी नृशंस तरीके से हत्या की गई है। कातिलों ने पहचान मिटाने के लिए उसे चेहरे पर चाकुओं से प्रहार किए हैं। उसके अंग पर भी वार किए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव रामडांडी निवासी मुकेश (26) पुत्र पूरन रंगाई-पुताई का काम करके परिवार पालते थे। रविवार को मुकेश घर से मजदूरी पर जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह मुकेश का शव गांव के पास खेत में पड़ा था। मुकेश के सिर पर किसी वजनदार चीज से प्रहार करने के बाद चेहरे को चाकुओं से गोदा गया था। कातिलों में नृशंस तरीके से हत्या को अंजाम देकर मुकेश के नाजुक अंग पर भी वार किए गए। खेत में कई जगह पर खून के निशान थे। मुकेश की चप्पलें काफी दूर पड़ी थीं। खबर मिलने पर एसओ भोलू सिंह भाटी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई राकेश ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव के ही भारत पर शक जाहिर किया है।

रविवार की रात मेले में देखा गया था मुकेश
वजीरगंज। मुकेश रविवार को घर से मजदूरी पर जाने के लिए निकला था। बाद में वह घर नहीं लौटा। रामडांडी गांव से करीब सात सौ मीटर दूरी पर देवी मेला चल रहा है। रविवार की रात गांव के तमाम लोगों ने मुकेश को मेले में घूमते हुए देखा था। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि मुकेश की हत्या रात में ही किसी समय की गई है।
विज्ञापन


अवैध संबंध हो सकते हैं हत्या की वजह
वजीरगंज। एसओ वजीरगंज भोलू सिंह भाटी ने बताया कि अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उनसे लगता है कि हत्या की वजह अवैध संबंध हैं। पुलिस जांच कर रही है। रामडांडी और मेला के बीच करीब सात सौ मीटर की दूरी है। मुकेश रविवार को मजदूरी से वापस आने के बाद अपने घर भी नहीं गया। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें