फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राशि के बना दिए गए चेक, शिकायत

Mon, 13 Apr 2015 07:48 PM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजोला गांव में फसल की क्षतिपूर्ति के लिए बने चेकों में लेखपाल ने गड़बड़ी कर दी है। शासनादेश के बावजूद 1500 रुपये से कम राशि के चेक दिए जा रहे हैं। एसडीएम से मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत उसावां के कृषक राजपाल सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल पर चेक वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रवेशा देवी पत्नी ऋषिपाल के खेत में गेहूं की फसल ही नहीं थी, लेेकिन उन्हें चेक दे दिया गया। पंजाब सिंह पुत्र हाकिम सिंह का 11 बीघा गेहूं खेत मेें बिछ गया। उन्हें मात्र 750 रुपये का चेक दिया गया है। जबकि शासन ने 1500 रुपये से कम राशि का चेक किसी किसान को न देने की घोषणा कर रखी है। जिन किसानों का ज्यादा नुकसान हुआ है, उनका कम दर्शाया है, जबकि अपने चहेते किसानों के मामूली नुकसान में भी मोटी राशि के चेक दिए हैं। इस बावत एसडीएम ओपी तिवारी ने बताया कि शिकायत की जांच मौके पर स्वयं की है। आरोप निराधार है, इतनी ही राशि का दूसरा चेक मिलेगा। जो नाम छूट गए हैं, वह नाम भी सूची में दर्ज किए जाएंगे।

शब्दों में लाखों में भर दी राशि
रिजोला गांव में जगपाल पुत्र प्रहलाद को जो चेक दिया उसमें अंकों में राशि 4140 रुपये और शब्दों में चार लाख, सौ चालीस रुपये भरी है। इसी तरह राजबहादुर पुत्र प्रहलाद के 1556 रुपये के चेक पर तहसीलदार के हस्ताक्षर ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें