फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार केंद्रों पर जांचीं जाएंगी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर निर्धारित तिथि से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज और हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों पर विषयवार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे।
मूल्यांकन कार्य सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए विभाग की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, गोपनीयता और कॉपियों के सुरक्षित रख-रखाव की जिम्मेदारी भी तय की गई है। इसके अलावा मूल्यांकन के दौरान अनुशासन बनाए रखने और समय पर कार्य पूरा करने के लिए निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव का कहना है कि कॉपियों का मूल्यांकन निर्धारित समय में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बोर्ड परीक्षा का परिणाम समय से घोषित किया जा सके। इसके लिए शिक्षकों को समय पर उपस्थित रहने और निर्धारित मानकों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड कार्यालय की ओर से जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं, उनके बारे में सभी को अवगत कराया जा रहा है, जिससे सभी को बोर्ड के नियमों के बारे में पहले से जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें