पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर संघ भवन में रक्तदान करते कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर रविवार को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर संघ भवन में कर्मचारी नेता स्वर्गीय बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक अभियंता रोहन सिंह व कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रवि कुमार ने बीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर रविन्द्र मोहन सक्सेना, गौरव यादव, इंजीनियर राहुल कुमार, सर्वेंद्र सिंह, विजय कुमार, मोहित पांडे, देवेंद्र कुमार, रजनीश सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।