फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की जेब से 35 हजार उड़ाए, उंगली भी काट गया जेबकतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के जवाहरपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक जेबकतरा किसान की जेब से 35 हजार रुपये ले उड़ा। उसकी जेब काटने के दौरान किसान की उंगली भी कट गई। इससे किसान ने जेबकतरे का पीछा भी किया लेकिन वह गलियों में दौड़कर फरार हो गया। किसान ने इस संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव पडौलिया निवासी मदनलाल सोमवार दोपहर शहर आए थे। सुबह के समय उन्होंने मूसाझाग की बाजार में अपनी भैंस बेची थी। उन्हें शहर में एक सराफा की दुकान से कुछ खरीदारी करनी थी। इसलिए वह अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ शहर आए थे। वह जवाहरपुरी पुलिस चौकी के नजदीक से सराफ दुकान पर जाने को एक ऑटो में सवार हुए थे। ये ऑटो पूर्व विधायक रामसेवक की कोठी के नजदीक पहुंचा था कि तभी ऑटो में पहले से बैठे जेबकतरा ने उनकी जेब काट ली।
बताते हैं कि जेबकतरा जब जेब काट रहा था। तभी किसान को पता चल गया। इससे उन्होंने अपनी जेब बचाने की कोशिश की। इसी में उनकी उंगली कट गई। तब तक ड्राइवर ने ऑटो रोक लिया और जेबकतरा ऑटो से उतरकर भाग गया। किसान ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ भी लगाई लेकिन वह गलियों में रफूचक्कर हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अंगुली से खून निकलता देखकर किसान को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें