फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां का पुतला फूंका

Fri, 30 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)। 
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षत्रिय युवा संघ ने बुलंद की पूर्व मंत्री के खिलाफ आवाज      
विज्ञापन


सैनिकों को लेकर सपा महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खां की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर शुक्रवार को क्षत्रिय युवा संघ के पदाधिकारी सड़क पर आ गए। गुस्साए पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व मंत्री का पुतला भी फूंका।
क्षत्रिय नेता अमित प्रताप सिंह की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी कैंप कार्यालय पर जुटे। नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वहां आजम खां का पुतला बनाया। बाद में उसे फूंका गया। इससे पहले क्षत्रिय युवा संघ ने आनंदपाल सिंह के इनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को दिया। प्रदर्शन और पुतला दहन में अनिल सोलंकी, अमित तोमर, अंकित ठाकुर, मनीष चौहान, गौरव, रणधीर, रवि सोलंकी, शैलेंद्र सिसोदिया, विष्णु सोलंकी, नितिन तोमर, विवेक, सागर, मनीष और शिवम राठौर शामिल थे।
विज्ञापन

 
हिंजामं ने भी किया गुस्से का इजहार
बदायूं। भारतीय सेना को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आजम खां का पुतला फूंका। नारेबाजी की। इससे पहले मालवीय आवास पर हुई बैठक में मंच के संपर्क प्रमुख शशांक सक्सेना, सह संपर्क प्रमुख अभिषेक सक्सेना, नगर अध्यक्ष धीरज सिंह, जिलाध्यक्ष प्रभात सक्सेना, देवेंद्र सिंह, वासुदेव शास्त्री, अर्जुन शर्मा, धीरज सिंह, देवाशीष पाठक, मोहित सक्सेना, अमित राठौर, जीत ठाकुर, दुष्यंत सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, राजेश राज, मोहन मिश्रा, अचल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिल्सी। मोहम्मद आजम खां की ओर से दिए सेना को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान से नाराज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर के कोतवाली मोड़ पर उनका पुतला फुंका। मंच के नगर अध्यक्ष गगन वार्ष्णेय, प्रफुल्ल मालपाणी, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, शलभ सोमानी, अतुल चौहान, नीलू वार्ष्णेय, मनोज कुमार सिंह, शिवम माहेश्वरी, मोहित शर्मा, प्रदीप कुमार, अजय सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें