फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भैंस खुलने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव फतुल्लागंज में बुधवार शाम करीब छह बजे भैंस खुल जाने पर विवाद हो गया। एक पक्ष के मुनीश कुमार की भैंस खुलकर दूसरे पक्ष के हरवान सिंह के घर की तरफ चली गई। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

मुनीश और प्रदीप ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के तीन सगे भाइयों ने मुनीश की पत्नी से गाली-गलौज की। फिर छत से ललकारते हुए नीचे आकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े में मुनीश, प्रदीप, राजबाला समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत आई है। जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें