बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के आयोजन से अस्पताल में रक्त की उपलब्धता बनी रहती है। ताकि समय पर जरूरतमंदों को रक्त मिल सकेगा। अमर उजाला की ओर से हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
अगर आप रक्तदान कर मरीजों के इलाज में सहयोगी बनना चाहते हैं तोे शिविर में रक्तदान कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। शिविर सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. ओपी गौतम ने बताया कि रक्तदान से पहले ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है। 12.5 प्रतिशत रक्त होने पर ही रक्तदान कराया जाता है। 18 से 65 साल के स्वस्थ लोग जिनका वजन 45 किलो से अधिक हो, वह हर तीन महीने में रक्तदान कर सकते हैं।