बिल्सी क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश
दिन रात हो रही बिजली कटौती से आखिरकार रविवार को लोगों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में नगरवासियों ने बिजली विभाग का पुतला लेकर जुलूस निकाला। साथ ही इस्लामनगर रोड तिराहा पर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया। आक्रोशित लोगों साफ कहा कि यदि बिजली कटौती बंद नहीं तो वे लोग उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
युवा नेता इकरार अहमद ने कहा विद्युत विभाग अधिकारी जान-बूझकर रात्रि में कटौती करते हैं। इससे गर्मी ओर मच्छरों के प्रकोप के चलते सोना मुश्किल हो गया है। नगरवासी अजय कुमार ने कहा विद्युत विभाग खराब मीटरों को बदलकर लगाए गए। खराब मीटरों का बिल समायोजित करने में आर्थिक शोषण न करने की हिदायत देते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ तो विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन कर बेईमानों को बेनकाब कर दिया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में चांद मोहम्मद, अनुज प्रताप सिंह, रूपेंद्र राजपूत, ब्रजेश सक्सेना, सोनू यादव, यासीन मलिक आदि मौजूद रहे।