ब्लैंक बैंक चेक मिलने के मामले में एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने दो लोगों के बयान दर्ज किए हैं। बिसौली की दबतोरी चौकी पुलिस के हाथ कोलकाता की एसबीआई और एक्सिस बैंक के छह ब्लैंक चेक लगे थे। आशंका है कि मामला हवाला से जुड़ा हो सकता है।
यह चेक मुस्तफा नाम के युवक ने अतीक नाम के व्यक्ति को रजिस्टर्ड डाक से भेजे थे। मामला सुर्खियों में आया तो एटीएस और आईबी ने भी इसका संज्ञान लिया था। गौर करने वाली बात यह है कि मुस्तफा और अतीक दबतोरा के ही रहने वाले हैं, दोनों आपस में साले बहनोई है। लोकल पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हो गई है। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने दबतोरी चौकी पहुंच कर मुस्तफा और अतीक को यहां बुलवाया। उन्होंने दोनों से इस बारे में पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जिन खातों के बैंक चेक हैं उनसे लंबे समय से लेन-देन नहीं हुआ है। जिनके खातों के यह चेक हैं उनको भी ट्रेस किया जा रहा है।